फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dry sai river

सिसक-सिसक कर सूख रही सई नदी

Mon, 09 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 09 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
dry sai river
जलालपुर में सूखी सई नदी।
जौनपुर की प्रमुख नदियों में शुमार सई के पानी की धारा ठहर गई। उसमें रेत उड़ रही है। जगह-जगह गड्ढों में पानी जरूर बचा है पर वह इतना काला पड़ गया है कि उसे मवेशी भी नहीं पी रहे हैं। इससे इससे जानवरों के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


तपिश ऐसे ही बरकरार  रही और बारिश नहीं हुई तो आने वाले समय में संकट और भी गहरा सकता है। हरदोई से निकली सई नदी जिले में प्रतापगढ़ की सीमा से लगे सुजानगंज ब्लाक के बाल्हामऊ गांव से प्रवेश करती है।
विज्ञापन


सुजानगंज के विभिन्न गांवों से होते हुए बक्शा, सिकरारा, मड़ियाहूं, सिरकोनी और जलालपुर  के कई गांवों से होते हुए जलालपुर ब्लाक के राजेपुर के पास गोमती नदी में मिल जाती है। जौनपुर की सीमा में यह नदी करीब 70 किलोमीटर का सफर तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन दायिनी मानी जाने वाली सई की धारा ठहर गई है। पानी सूखने से अब नदी में रेत उड़ रही है। कई स्थानों पर तो लोग साइकल और पैदल भी नदी को पार कर रहे हैं। जहां तहां पानी है तो वह गड्ढे में जमा है और वह काला पड़ गया है।

नदी के किनारे जंगली और पालतू जानवरों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। नदी में जहां तहां पानी जमा है उसे मवेशी भी नहीं पी रहे हैं। नदी सूखने से आस पास के हैंडपंप भी पानी छोड़ रहे हैं। कुएं और तालाब तो पहले ही सूख चुके हैं।

 ऐसे में नदी के किनारे के लोगों के समक्ष एक गंभीर संकट खड़ा हो रहा है। सिकरारा क्षेत्र में नदी के किनारे रहने वाले लालबहादुर यादव कहते हैं कि पानी सूखने से सबसे अधिक समस्या मवेशियों के लिए हो गई है। भैंस व अन्य जानवरों को लोग नदी में ही नहलाते थे।


घर से छूटने के बाद मवेशी पहले दौड़कर नदी में ही जाते थे जहां अपनी प्यास बुझाने के साथ वे देर तक पानी में ही रहकर गर्मी से राहत पाते थे। लेकिन पहले जहां पानी बहता था और उसमें नाव चलती थी वहां रेत उड़ रही है और लोग पैदल और साइकल से नदी पार कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed