फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drinking water , will arrange road repair

पेयजल, सड़क की व्यवस्था होगी दुरुस्त

Sat, 16 May 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drinking water , will arrange road repair
नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में शुक्रवार को अपराह्न दो बजे पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 14 करोड़ 41 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन


 बजट से मुख्य रूप से स्टेशन रोड की डामर सड़क, मछलीशहर रोड से हैप्पी माडल तक डामर सड़क, जौनपुर रोड पर विद्युत पोल बदले जाने, पेयजल के लिए सबमरसेबुल पंप लगाने, ई-गवर्नेंस, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सभासदों द्वारा विद्युत शेड्यूल, नगर में जाम की समस्या तथा रसोई गैस की होम डिलेवरी नहीं होने पर हंगामा मचाया। साथ ही उक्त व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठायी। सभासदों के इस पर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि द्वारा सदन ने
विज्ञापन
विज्ञापन


 आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। साथ ही उक्त समस्याओं को दूर करने की मांग करेगा। अंत में नेपाल सहित देश के अन्य प्रांतों में विनाशकारी भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति दो

मिनट का मौन रखकर दुख प्रकट किया गया। इस दौरान  उनकी सहायता के लिए सभासदों ने भूकंप राहतकोष में धन देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, शैलेन्द्र यादव, कमलेश कुमार, सभासद अश्विनी

 कुमार गुप्त, आलोक कुमार गुप्त, रामजस मौर्य, श्रीमती चन्दा देवी, शिवगोविन्द, जमुना प्रसाद, अनिल कुमार गुप्त, राजकुमार पटेल, सुनीता देवी, विजयलक्ष्मी, रंजना दूबे, ओमप्रकाश टैगोर, राजरानी, धनश्याम गुप्त, सौरभ जायसवाल आदि सभासद उपस्थित रहें। 

उधर, विद्युत की अघोषित कटौती से नाराज होकर नगरपालिका अध्यक्ष कपिलमुनी के नेतृत्व में सभासदों ने सैकड़ंो नगरवासियों के साथ शुक्रवार की शाम मुख्य चौराहे पर दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

इस दौरान बिजली की अघोषित कटौती को रोकने और शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग करने लगे। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी लोगों ने 48 घंटे के अंदर मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में  शेड्यूल के


 हिसाब से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की  चेतावनी दी। धरने में दिनेश कुमार गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, रवि गुप्त, अनिल कुमार गुप्त, विश्वामित्र गुप्त, आलोक कुमार गुप्त, पिन्टू सिंह, राजरानी, चन्दा देवी, दुर्गावती देवी, सूर्यलाल जायसवाल आदि  उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed