फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Sushil Mishra became the President, Dr. Santosh became the General Secretary

Jaunpur News: डॉ. सुशील मिश्र अध्यक्ष, डॉ. संतोष महामंत्री बने

Sat, 04 Apr 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sushil Mishra became the President, Dr. Santosh became the General Secretary
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संग
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर (पंजीकृत) के तत्वावधान में शिक्षक सम्मेलन एवं कार्यकारिणी चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। शिक्षक सम्मेलन का आयोजन आरएसकेडी पीजी कॉलेज में किया गया, जबकि मतदान प्रक्रिया राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज (विज्ञान संकाय) में हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. सुशील मिश्र अध्यक्ष और डॉ. संतोष पांडेय महामंत्री चुने गए। चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील मिश्र को 88 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जय सिंह (68 मत) को 20 मतों से पराजित किया। जबकि डॉ. शशि भूषण पोद्दार को 11 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर डॉ. संतोष पांडेय 104 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने डॉ. संजय यादव (63 मत) को 41 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश पांडे 106 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने डॉ. पातिराम राव (44 मत) को 62 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. सुजीत सिंह 108 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने डॉ. चंद्रशेखर पांडे (51 मत) को 57 मतों से हराया। इसके अतिरिक्त कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें डॉ. बलराम यादव (उपाध्यक्ष कनिष्ठ), डॉ. पारुली सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला), गिरीश मलिक त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), रविंद्र तिवारी (मीडिया प्रभारी), डॉ. संदीप कुमार (संयुक्त मंत्री कनिष्ठ), डॉ. राजेश यादव (कार्यालय मंत्री) एवं डॉ. प्रीति वर्मा (संयुक्त मंत्री महिला) शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी डॉ. गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने कराया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील मिश्र ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। वहीं महामंत्री डॉ. संतोष पांडेय ने शिक्षक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को सक्रिय बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार अनंग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed