{"_id":"5fcd2ce78ebc3ecf5e2c9d9b","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-was-in-favor-of-equality-oriented-society-jaunpur-news-vns562062520","type":"story","status":"publish","title_hn":"समता मूलक समाज के पक्षधर थे डा. भीमराव आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समता मूलक समाज के पक्षधर थे डा. भीमराव आंबेडकर
विज्ञापन
जौनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को समता दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह विविध कार्यक्रमों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके सपनों को पूरा करते हुए समतामूलक समाज बनाने का संकल्प लिया।
लाइन बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समता मूलक समाज के पक्षधर थे। वह समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ सक्रिय आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर जिला मंत्री राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र पांडेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, शुभम मौर्य आदि रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज के नेतृत्व में नगर के आंबेडकर तिराहा पर संगोष्ठी हुई। संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान रक्षा का शपथ लिया। प्रदेश महासचिव पंकज सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र निषाद, सुरेंद्र बीर बिक्रम बहादुर सिंह, विकास तिवारी, नीरज राय, डॉ. प्रमोद सिंह, सत्यबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस तिराहे पर आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, आलोक राजभर, अनुराग मणि त्रिपाठी, सोम कुमार वर्मा, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
बदलापुर: भारतीय इतिहास में लिखित कानूनी दस्तावेज जिसे हम भारतीय संविधान कहते है, इसकी रचना महान आदर्शवादी कानूनी विधि लेखक और समाज के महन्तम् पुरुषो में से एक तथा दलित चिंतक, दलितों के मशीहा, और दलित समाज के पुरोधा और भगवान, माननीय बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की अध्यक्षता में दिनांक 26 नवम्बर 1949 को मुल्क को समर्पित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मड़ियाहूं के रामपुर में डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। मुख्य अतिथि काशी प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. सुचिता त्रिपाठी ने कहा कि समतामूलक समाज प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज में तमाम कुरीतियां हैं जिसे युवा तोड़ सकता है। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह, संगठन मंत्री धीरेंद्र, वीडी दुबे, अश्वनी मिश्रा, अमित तिवारी, आनंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे। बदलापुर: चंदन शहीद तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर आदित्य कुमार मुन्ना, यशवंत कुमार गौतम, सोनू कुमार सिद्धार्थ, राकेश राव आदि मौजूद रहे। धर्मापुर: मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया पर डॉ. आंबडेकर का परिनिर्वाण दिवस कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जफराबाद: सिरकोनी ब्लाक के कजगांव में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में मनाया गया। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज निर्माण सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्याम सुंदर पटेल,धीरज यादव, शाहआलम अंसारी, विपिन पटेल, बृजेंद्र पटेल, जंगबहादुर, सुभाष चंद्र, लवकेश पटेल, मुन्ना लाल, अमन कुमार, सत्यम पटेल, मो. कैफ, दिलसाद, नौसाद आदि मौजूद रहे।