फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and father-in-law

पति,सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sun, 03 May 2020 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and father-in-law
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के तरती (मिशीरपुर) गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हाल में जहर के सेवन से मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास व ससुुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति और सास फरार हैं।
विज्ञापन

तरती (मिशीरपुर) गांव निवासी रुचि (30) पत्नी जितेंद्र मिश्रा की शनिवार की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने पारिवारिक विवाद में जहर खाकर आत्महत्या की बात कहते रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के चाचा संजय तिवारी की तहरीर पर शनिवार की रात विवाहिता के ससुर राम आसरे, पति जितेंद्र मिश्रा व सास के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ राजनारायण चौरसिया ने बताया कि आरोपी ससुर रामआसरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पति व सास की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed