फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Don't panic if you have flu symptoms, stay alert, and get treatment with the right information

Jaunpur News: फ्लू के लक्षण होने पर घबराएं नहीं, सतर्क रहें और सही जानकारी लेकर इलाज कराएं

Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Don't panic if you have flu symptoms, stay alert, and get treatment with the right information
सीएचसी की ओपीडी में मरीज दिखाने के लिए पर्ची काउंटर पर जुटी मरीजों की भीड़। संवाद
मल्हनी। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखकर आमजन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों का चिकित्सकीय मूल्यांकन कराएं।
विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता, सही जानकारी, समय पर चिकित्सकीय परामर्श से संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। प्रो. आरबी कमल ने कहा कि अपुष्ट सूचनाएं और बीमारी को लेकर फैलाई जाने वाली अफवाहें जन-चिंता बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू सहित अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों का चिकित्सकीय मूल्यांकन करके आवश्यकता के अनुसार जांच, उपचार और निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाओं का सेवन नहीं करने की अपील की। कहा कि स्वाइन फ्लू एक श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण है। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पोस्टर, बैनर, जन-जागरूकता गतिविधियों और डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को संक्रमण के लक्षणों, बचाव के उपायों, व्यक्तिगत स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में डेढ़ गुना बढ़े ओपीडी में वायरल फीवर के मरीज

बदलापुर। मौसम में हो रहे हर दिन बदलाव के कारण वायरल फीवर के मरीजों संख्या 20 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गई है। 20 दिन पहले बदलापुर सीएचसी में ओपीडी में जहां 450 मरीज आते थे जो अब बढ़कर 700 तक पहुंच गए हैं। इसमें 70 फीसदी मरीज वायरल फीवर के हैं। सोमवार को ओपीडी में दोपहर एक बजे तक 650 मरीज पंजीकरण करा चुके थे। वायरल बुखार क्षेत्र में पांव पसार चुका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि इस समय अस्पताल में 70 फीसदी वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। इसमें लगभग 30 फीसदी मरीजों के खून की जांच कराई जा रही है। अधिकांश में वायरल फीवर के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed