फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors' salaries contain instructions

चिकित्सकों का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 18 Aug 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 18 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors' salaries contain instructions
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जांच के  दौरान तीन चिकित्सक और तीन संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


इनका एक दिन का वेतन रोकते हुई कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डा. लिली श्रीवास्तव के गैर जिम्मेदाराना कार्य करने और इनके कार्य काल में दो बड़ी घटनाएं होने पर नाराजगी व्यक्त किया।
विज्ञापन


शासन को इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। अस्पताल में गंदगी होने पर नाराजगी जताई।

 डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 45 मरीज भर्ती किए जाते हैं। महिला चिकित्सालय के में तीन चिकित्सक ओपीडी करते पाए गए।

उन्होंने बताया कि डा. सुनीता गुप्ता लेबर रूम गई है तथा डा. रमेश चन्द्र सिंह, डा. सन्दीप कुमार अपने वार्डो में मरीज देख रहे हैं। डा. शिल्पी सिंह, डा. विनोद कुमार 15 व 17 अगस्त को रजिस्टर में अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. एके पाण्डेय सोमवार को अनुपस्थित पाए गए। संविदा चिकित्सक डा. कलावती शुक्ला, कर्मचारी नवीन कुमार मौर्य और सचिन कुमार साहू अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इनका वेतन रोकते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

महिला अस्पताल में निरीक्षण के समय 58 पर्ची कटी मिली थी। 48 घंटे रहने वाले 41 मरीज व 24 घंटे रहने वाले 21 मरीज भर्ती रहे। प्रसव कक्ष में जिलाधिकारी ने महिलाओं से भोजन, दूध, ब्रेड दवा आदि की जानकारी ली। अनीता पत्नी


 ब्रजेश, रीता पत्नी उत्तम, विद्या पत्नी अभिषेक को 24 घंटे भर्ती होने के बावजूद भी भोजन नहीं देने पर नाराजगी जताई । वार्ड प्रभारी बंसराजी और डा. सुनीता के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed