फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   doctors angry, pradarshan

चिकित्सक की हत्या के  विरोध में प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
doctors angry, pradarshan
दिल्ली में डा. पंकज नारंग की हत्या के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपने पहुंचे इंडियन डेंटल एसोशिएशन के चिकित्सक।
 दिल्ली में 23 मार्च को चिकित्सक डा. पंकज नारंग की हत्या के विरोध में शनिवार को जिले के सभी डेंटल अस्पताल बंद रहे। दंत चिकित्सकों ने इसके विरोध में अस्पताल बंद कर विरोध जताया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के समस्त पदाधिकारी एवं दंत चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन


घटना की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। आडीए के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस घटना से चिकित्सकों के अंदर भय व्याप्त हो गया है। हमारी सुरक्षा के प्रति सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। डा. नारंग की हत्या के दोषियों लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। शाखा प्रतिनिधि राज्य कार्यकारिणी डा. सौरव उपाध्याय ने कहा कि यदि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देती है तो हम बड़ा आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होंगे।     इस मौके पर डा. रजनीश द्विवेदी, डा. राजेश मौर्य, डा. विपिन सिंह, डा. ओपी पाठक, डा. अतुल श्याम, डा. सचिन सिंह, डा.  संजय वर्मा, डा. संजीव पाण्डेय, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. एसवी सिंह, डा. राहुल सिंह, डा. शैलेन्द्र मिश्र, डा. दीक्षित, डा. आशुतोष सोनकर, डा. विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed