फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DMT train derailed, Janghai-Prayagraj route disrupted for hours

डीएमटी ट्रेन पटरी से उतरी, जंघई-प्रयागराज रुट घंटों बाधित

Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DMT train derailed, Janghai-Prayagraj route disrupted for hours
मीरगंज। थरवई व फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच डीएमटी ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण शनिवार को जंघई-प्रयागराज रूट घंटों बाधित हुआ। मंडुआडीह से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस रात साढ़े आठ बजे तक तक जंघई खड़ी रही। उसे प्रतापगढ़ के रास्ते भेजने की तैयारी थी। मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक समय तक थरवई में खड़ी रही। उसे देर रात वापस जंघई लाया गया। जंघई-प्रयागराज रुट पर थरवई-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच शाम 5-6 बजे तक ट्रैक पर काम होने के साथ ब्लाक लिया गया था। ब्लाक क्लीयर होने पर पर गिट्टी गिराने वाली डीएमटी ट्रेन जैसे ब्लाक स्थल पर पहुंची पटरी से उतर गई। इस कारण रुट बाधित हो गया। ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई। जंघई स्टेशन पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा भी किया। स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड को प्रतापगढ़ के रास्ते भेजा जा रहा है। कामायनी वापस लौटेगी तो उसे भी प्रतापगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed