फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM instructed to deduct salary of absent employees

अनुपस्थित कर्मचारियों का डीएम ने वेतन काटने का दिया निर्देश

Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM instructed to deduct salary of absent employees
राजकीय बालिकाइंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान ताइक्वांडो सीख रही छात्राओं से बात करते डीएम मनीष ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीआईओएस कार्यालय में अनियमितता की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक वह कार्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए पटल सहायकों को पटल का काम समय से निबटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम करीब 12 बजे डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने शिक्षकों के एनपीएस का भुगतान नहीं किए जाने की समस्या से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है। एनपीएस का भुगतान रोकने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि लेखा के खिलाफ प्रस्ताव बनाकर दे उस पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए के लेखा से काम लेने की बात कही। डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा। शिक्षक नेता रमेश सिंह ने चार विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोकने के मामले से भी डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कई बाबू जो दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आएं है वह कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। जिसके चलते कामकाज बाधित चल रहा है। डीएम ने कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा ठीक कराने और कार्यालय में आने वाले लोगों को नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराने को कहा। इसके बाद डीएम जीजीआईसी के निरीक्षण करने पहुंचे। यहां चल रहे बच्चों के तायक्वांडो प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने होमगार्ड कमांडेड को निर्देशित किया कि दो होमगार्ड की नियमित रूप से डयूटी गेट पर लगाई जाए। जिससे कालेज कैंपस में बाहरी लोग व गाडि़यां प्रवेश न कर पाएं। सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ईडीएम को निर्देश दिया कि कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर सभी कंप्यूटरों को क्रियाशील करें। इस अवसर पर बीएएसए डा. गोरखनाथ पटेल, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed