फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM appeared in the role of a teacher in the school

Jaunpur News: स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM appeared in the role of a teacher in the school
जौनपुर। डीएम अनुज कुमार झा बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर व कंपोजिट विद्यालय डीह जहनियां का निरीक्षण किया। स्कूल में पहुंचे डीएम शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखे, जिन्हें बच्चों ने आसानी से हल कर दिया। डिस्कवरी लैब में रखे गए संयंत्रों के बारे में बच्चों ने सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। डीएम सुबह कंपोजिट विद्यालय डीह जहनियां पहुंचे। वहां भी सभी शिक्षक उपस्थित थे। पांचवीं कक्षा में छात्र कोमल प्रजापति से कठिन शब्द बोलकर ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया। आठवीं कक्षा में उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर लघुत्तम व भिन्न के सवाल दिए, जिन्हें छात्रा प्रिया व मोनी यादव ने हल कर दिया। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पहुंचे। स्कूल के डिस्कवरी लैब में रखे संयंत्र के बारे में छात्रा स्मिता वर्मा से, पवन चक्की के विषय में गरिमा से, मानव फेफड़े के बारे में वैष्णवी सिंह से सवाल पूछे। प्रधानाध्यापक अमित सिंह को लैब में विभाग की मदद लेकर एनसाइक्लोपीडिया रखवाने और एक टच स्क्रीन कंप्यूटर लगवाने का सलाह दी। कहा कि जब बच्चे स्वयं से सीखेंगे तो वे कभी उसे भूल नही सकेंगे। साथ ही उन्होंने बीएसए डॉ. गोरखनाथ को प्रत्येक ब्लॉक में डिस्कवरी लैब बनवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक अरुण कुमार मौर्य और विंध्यवासिनी उपाध्याय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed