फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District got 741 new teachers

जिले को मिले 741 नए शिक्षक

Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District got 741 new teachers
माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से 714 शिक्षकों का चयन कर जनपद में भेजा गया है। इनमें 123 प्रवक्ता और 591 एलटी शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआइओएस राज कुमार पंडित ने बताया कि शिक्षकों को उनके पते पर जल्द ही नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित शिक्षक संबंधित विद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने नए शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने में कोई दिक्कत हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी एलटी का पैनल नहीं आया है। इसके लिए माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष से बात हुई है। बुधवार तक पैनल आने की उम्मीद है। पैनल आते ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यभार ग्रहण कराने में नए शिक्षकों का कार्यालय व विद्यालय स्तर पर आर्थिक शोषण न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed