फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discussion on problems before Ramlila

रामलीला से पहले समस्याओं पर चर्चा

Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Discussion on problems before Ramlila
शाहगंज। डेढ़ सौ साल पुरानी नगर की ऐतिहासिक रामलीला समिति की बैठक एसडीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रामलीला भवन में हुई। जिसमें दुर्गापूजा, दशहरा और भरत मिलाप की तैयारी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रामलीला प्रमुख इंदुनाथ पांडेय बैजू महराज के मंत्रोच्चार पर समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि, एसडीएम नितीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरूआत की। लीला मंचन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर की जर्जर सड़कों, जर्जर बिजली के तार व ट्रांसफार्मर, लीला मंचन के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति, रामरथ भ्रमण के मार्ग में लटकते विद्युत तार, रामलीला मैदान में प्रकाश की व्यवस्था, मेला क्षेत्र में सचल शौचालय, पानी के टैंकर, लीला स्थल पर स्वच्छता, दुर्गापूजा पंडालों सहित मेला क्षेत्र में पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और मेला के दौरान नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक आदि तमाम समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने समस्याओं को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग की गैर मौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने आश्वासन दिया कि नवरात्रि से पहले ही सड़कों के मरम्मत सहित नए निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि ने बताया कि दो अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक लीला मंचन, दशहरा और भरत मिलाप का आयोजन होगा। संचालन फिरतुराम यादव ने किया। बैठक में घनस्याम जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, विनोद अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, कमलेश अग्रहरि, रामप्रसाद अग्रहरि, लालचंद विश्वकर्मा, अशोक अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, गिरधारी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed