फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discussion on no-confidence against Rampur block chief on 27

रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 27 को

Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Discussion on no-confidence against Rampur block chief on 27
जौनपुर। रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रशासन ने 27 अगस्त को बैठक बुलाई है। इसमें ब्लाक के सभी बीडीसी सदस्य मौजूद होकर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद जरुरत के अनुसार मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता के लिए मड़ियाहूं एसडीएम को नामित किया है। वार्ड संख्या 19 के बीडीसी सदस्य राहुल कुमार सिंह और वार्ड संख्या 13 के सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में ब्लाक के आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों ने 29 जुलाई को डीएम को शपथ पत्र सौंपकर ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के प्रति अविश्वास जताया था। शपथ पत्र के परीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने सुनवाई के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से बैठक तय किया है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य और पत्नी लापता, अपहरण का केस
जौनपुर। ब्लाक प्रमुख पद पर अविश्वास पर चर्चा से पहले ही मंगलवार को बीडीसी सदस्य व उनकी पत्नी के अपहरण के मुकदमे से खलबली मच गई है। कोटिगांव के बीडीसी सदस्य प्रदीप गौतम और पत्नी पूनम 20 दिनों से लापता हैं। उनकी मां सुशीला पत्नी जयनाथ गौतम ने मंगलवार की शाम रामपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि नेवढ़िया और सेमुहीडीह गांव निवासी दो लोगों ने बेटे-बहू को 20 दिन पूर्व रामपुर बाजार जाते समय अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed