फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees were overwhelmed with emotion after listening to the stories of Krishna's childhood pastimes

Jaunpur News: कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 24 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion after listening to the stories of Krishna's childhood pastimes
श्रीमद् भागवत कथा सुनाते कथावाचक राधेश्याम जी महाराज - फोटो : Archive
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत बदौआ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक राधेश्याम महाराज पाराशर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, पूतना वध और कालिया नाग के मान मर्दन की कथा विस्तार से सुनाई। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं के माध्यम से अधर्म और अहंकार के अंत का संदेश दिया। पूतना वध के प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान ने बाल रूप में ही अत्याचारी शक्तियों का नाश कर धर्म की रक्षा की। वहीं, कालिया नाग के मान मर्दन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना नदी को विषैले नाग के आतंक से मुक्त कराया। कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। कथा के समापन पर आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed