{"_id":"69aea3f1c7f5cb89e102836c","slug":"devotees-died-after-drowning-in-pond-of-sheetla-chowkiyan-dham-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम में प्रतापगढ़ से दर्शन करने आया था बालक, तालाब में नहाते समय डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम में प्रतापगढ़ से दर्शन करने आया था बालक, तालाब में नहाते समय डूबने से हुई मौत
Mon, 09 Mar 2026 04:12 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:12 PM IST
सार
Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम के तालाब में डूबने से दर्शनार्थी की मौत हो गई। प्रतापगढ़ से अपने साथी युवक के साथ वह दर्शन करने आया था।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले में शीतला चौकिया धाम में सोमवार की सुबह 11 बजे मंदिर के बगल स्थित तालाब में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
क्या है मामला
प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी निवासी कमलदीप कश्यप (16) पुत्र संतोष कश्यप सोमवार को सुबह अपने मित्र अमित कुमार के साथ दर्शन पूजन करने के लिए शीतला चौकिया धाम में आया हुआ था। दर्शन करने से पहले कमलदीप अपने साथी अमित के साथ मंदिर के बगल स्थित तालाब में नहाने के लिए उतर गया।
विज्ञापन
तालाब के चारों तरफ सुरक्षा रेलिंग लगी होने के बावजूद कमलदीप रेलिंग को पार कर गहरे तालाब में नहाने चला गया। गहराई अधिक कोने के कारण वह डूबने लगा। उसके साथ आए अमित कुमार और अन्य लोग उसे डूबते देख तेज आवाज में शोर मचाने लगे। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी अमित ने अपने परिजनों को दी। आधे घंटे बाद चौकियां के ही स्थानीय युवकों द्वारा युवक की लाश को खोजकर तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर चौकी इंचार्ज चौकियां राम प्रकाश यादव एवं फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक किशोर के परिजन जौनपुर के लिए निकल दिए थे।