{"_id":"68f91afbf31d3791f2099afb","slug":"devotees-bowed-their-heads-and-took-blessings-at-the-akhara-mata-temple-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-142992-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अखड़ों माता के मंदिर में मत्था टेककर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अखड़ों माता के मंदिर में मत्था टेककर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जमैथा गांव स्थित मां अखड़ो देवी धाम में बुधवार को यम द्वितीया पर मेले का आयोजन हुआ। मां अखड़ो (रेणुका देवी) के दर्शन के लिए भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। मां अखड़ों माता के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मेले का आयोजन हुआ। भोर से ही हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने आदि गंगा गोमती में स्नान कर पूजा की। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां अखड़ो (रेणुका देवी) के समक्ष मत्था टेककर मनौती मांगी।
इस ऐतिहासिक मेले को लेकर गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि काफी पहले से यहां यम द्वितीया के दिन मेला लगता है। मां अखड़ो देवी के प्रति लोगों की असीम श्रद्धा है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर महर्षि परशुराम के पिता यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि थी। यहीं पर पिता के आदेश पर परशुराम ने अपनी माता रेणुका का वध कर प्रसन्न पिता से पुन: मां को जीवित करने का वरदान प्राप्त कर पितृ ऋण से मुक्त हुए। मां रेणुका को अखंड का वरदान मिला और अखड़ो देवी के रूप में यहां उनकी पूजा होने लगी। प्रत्येक वर्ष यहां यम द्वितीया के दिन मेला लगता है। समाजसेवी आशुतोष सिंह ने बताया कि यहां बहुत साल पहले से यह द्वितीय के दिन मेला लगता है जब साधन का अभाव थ तो लोग पैदल भी भारी संख्या में आते थे। बाबा परमहंस के महंत राजनदास ने बताया कि यहां भोर से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। माता रेणुका की पूजा गांव के माली की ओर से किया जाता है। सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला सहित कई थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन