{"_id":"6a440dd7eb4f07236d037cc4","slug":"development-works-worth-five-crore-rupees-will-be-carried-out-in-the-kshetra-panchayat-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-158088-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत में पांच करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत में पांच करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों से संबंधित लगभग पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।
बैठक को बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से स्वीकृत सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि विकासखंड क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखडू ने विकास खंड द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक होगा, जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर टीम भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भाईचारे एवं आपसी सहयोग की भावना बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संचालन लेखाधिकारी मार्तंड सिंह ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदू यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अवर अभियंता लघु सिंचाई कृष्णा गुप्ता ने विभाग की सिंचाई योजनाओं एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी।
इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की प्रगति से सदन को अवगत कराया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अशोक सिंह, राजकुमार सिंह, रमाकांत दुबे, दिनेश सिंह, दरोगा दुबे, जनार्दन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।