फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dev Diwali: Chowkiyan Pond will be illuminated with 51 thousand lamps

देव दीपावली : 51 हजार दीयों से जगमग होगा चौकियां तालाब

Thu, 14 Nov 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali: Chowkiyan Pond will be illuminated with 51 thousand lamps
देव दीपावली के मद्देनजर ऐतिहासिक चौकियां धाम का तालाब 51 हजार मिट्टी के दीयों से जगमग होगा। साथ ही गोमती किनारे अन्य घाटों को भी जगमग किया जाएगा। इनमें विजर्सन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट आदि जगहों पर मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। शाही पुल से सद्भावना पुल तक नदी तट को झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

देव दीपावली पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सुबह जहां घाटों पर स्नान के लिए लोग उमड़ेंगे, वहीं शाम को दीपों की सजावट होगी। कुछ वर्षों से जौनपुर का देव दीपावली महोत्सव लगातार वृहद रूप लेता जा रहा है। गोपी घाट, विसर्जन घाट, सूरज घाट पर विविध कार्यक्रम होंगे। नगर पालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई के अलावा झालरों की सजावट कराई गई है। शाही पुल और सद्भावना पुल पर लगी लाइटों की भी मरम्मत करा दी गई है। झालर और दीपों के साथ उनकी रोशनी भी कार्यक्रम में और भव्यता लाएगी। स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोपी घाट पर गोमती आरती का आयोजन किया गया है। शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित सरोवर पर अलौकिक छटा बिखरेगी। शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई कराने के साथ पानी भरवा दिया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे झालरों और 51 हजार दीपों से सुसज्जित करने की तैयारी है। 14 नवंबर को अनिरुद्धाचार्य महाराज का आगमन होगा। वह मां शीतला का दर्शन-पूजन कर प्रस्थान करेंगे। 15 नवंबर को देव दीपावली के दिन गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। गोकुल घाट पुरानी में पांच हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा देव दीपावली समिति की तरफ से विसर्जन घाट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। यहां सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई के साथ झालर की व्यवस्था की गई है। दीपक जलाने का काम विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed