फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Department engaged in depositing the dues after disconnection

कनेक्शन कटने के बाद बकाया जमा करने में जुटे विभाग

Wed, 01 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Department engaged in depositing the dues after disconnection
बिजली कनेक्शन कटने के बाद अब सरकारी विभाग बकाया बिल का भुगतान करने में जुट गए हैं। बुधवार को तकरीबन 20 लाख रुपये की वसूली हुई। कई विभाग बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए विभागीय निदेशालय पत्र भेजकर बजट की मांग कर रहे हैं। ताकि बकाया बिल जमा कर सकें।
विज्ञापन

जिले में स्थित विभागीय सरकारी कार्यालयों पर तकरीबन 68 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इनमें थाना, तहसील, अस्पताल, ब्लॉक, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, सिंचाई सहित अन्य विभाग शामिल हैं। कई विभाग बकाया बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत निगम ने जिले में दो दिनों तक अभियान चलाकर उन विभागों का बिजली कनेक्शन काट दिया, जिन पर बिजली बिल बकाया था। कनेक्शन कटने के बाद विभाग अब बकाया बिजली बिल जमा करने में जुट गए हैं। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने छह लाख 70 हजार रुपये बकाया बिल का भुगतान किया है। जिला पंचायत ने भी पांच लाख रुपये का भुगतान किया। डीआईओएस, शिक्षा विभाग, उद्यान, डाकखाना, पुलिस थानों आदि के जिम्मेदारों ने बकाया बिल जमा करने के लिए विभागीय निदेशालय को पत्र भेजकर बजट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह का कहना है कि विभागों ने बकाया बिजली बिल का भुगतान शुरू कर दिया है। कई विभागों बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी है। संबंधित विभागों ने बकाया बिल जमा करने के लिए विभागीय निदेशालय पत्र भेजकर बजट की मांग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed