फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue not under control, 18 suspects found again

डेंगू पर नहीं नियंत्रण, फिर मिले 18 संदिग्ध

Tue, 23 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue not under control, 18 suspects found again
बदलापुर। कस्बे में डेंगू के संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य महकमा घर-घर जाकर डेंगू फैलने वाले मच्छरों के लार्वा की तलाश कर रहा है और उसे नष्ट करवा रहा है। इसके बावजूद हालात संभल नहीं रहे हैं। सोमवार को 18 नए संदिग्ध मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर बुखार से पीड़ित 72 लोगों ने डेंगू की जांच कराई। जांच अधिकारी अभिषेक मोदनवाल, कमलेश यादव और मुकुल शर्मा ने बताया कि परीक्षण के बाद 18 नए डेंगू के संदिग्ध मिले हैं। इसमें प्रांजल सिंह (20) निवासी सरोखनपुर, कमलेश (22) बदलापुर, एहतेशाम (22) कस्तूरीपुर, अजीत चौरसिया (22) निवासी बरौली, नरेंद्र प्रताप सिंह (38) बदलापुर, आशीष पांडेय (30) बीआरसी बदलापुर, आशुतोष सिंह (30) बीआरसी, प्रेमा सिंह (50), अंशु शुक्ला (20) सरोखनपुर, उर्मिला देवी (45) सरोखनपुर, सत्यम मोदनवाल(24), सुंदरी (18), प्रवेंद्र पांडेय (40), अमित मिश्रा (28), कृष्ण प्रताप सिंह (80) बरौली, कौशल (22), धर्मेंद्र ( 24) सरोखनपुर, पिंटू सिंह (40) निवासी बरौली शामिल हैं। इसके पूर्व मिले डेंगू के 19 मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर डेंगू का लार्वा को खोज रही हैं। टीम में डॉ. श्वेता विक्रम, फाइलेरिया निरीक्षक दयाशंकर, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, बीसी पीएम मयंक चौरसिया और सुशील कुमार यादव आदि शामिल हैंष एसीएमओ डॉ. एससी वर्मा ने बताया कि डेंगू का संक्रमण तेजी से हो रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने डेंगू का प्रसार रोकने के लिए पंचायत विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायतों से सहयोग मांगा है। जागरूकता एवं बचाव के लिए सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीपी सिंह का कहना है कि डेंगू और मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। मच्छर काटने के पांच से छह दिन के बाद मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाता है। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। जगह-जगह दवा की छिड़काव कराया जा रहा है। अगर किसी को बुखार आता है तो स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी सबसे पहले अपनी जांच कराएं। केवल लक्षण देखकर किसी तरह की दवा का सेवन न करें।
कोरोना का संक्रमण बढ़ने ने चिंता में डाला
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में 36 कोविड मरीज पाए गए हैं। जिले में कोविड के 73 मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक एक्टिव केस की संख्या 40 थी। डेंगू और कोरोना के प्रसार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

चिकित्सकों का कहना है कि दोनों बीमारियों का एक साथ संक्रमण घातक हो सकता है। कोविड और डेंगू का एक साथ संक्रमण होने पर बीमारी का कारण समझने में दिक्कत होगी. जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जिलाउल हक का कहना है कि मलेरिया और डेंगू के साथ कोविड के मरीज भी मिल रहे हैं। डॉक्टर बुखार के मरीजों की पहले कोरोना जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मलेरिया और डेंगू की जांच कराई जाती है। रोजाना 1200 से 1500 लोगों कोविड जांच कराई जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed