फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration to fill the potholes of the road

सड़क के गड्ढों को भरने के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to fill the potholes of the road
हनुआडीह-गौराबादशाहपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त नहीं कराए जाने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को मार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने सड़क को गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो गए हैं। गड्ढायुक्त सड़क में जल भराव होने से आए दिन लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व सड़क गड्ढामुक्त बनाने के नाम पर ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति करके सरकारी धन का बंदर बांट लिया। सड़क की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है हनुआडीह-गौराबादशाहपुर मार्ग पर इंटर कालेज के साथ अन्य स्कूल व कालेज हैं। इसी रास्ते से लोग आए दिन आते जाते हैं। यह सड़क जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग से जुड़ी हुई है। विकास खंड मुफ्तीगंज व धर्मापुर के पचासों गांवों के लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए सड़क को गड्ढामुक्त बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र कुमार नागर, शुभम यादव, लक्षेद्र विश्वकर्मा, डा. सुनील यादव, विनोद यादव, सोनू मौर्य, प्रकाश यादव, संतोष यादव,राजदेव यादव, अजीत यादव ,मोहन यादव, जितेंद्र मौर्य, मुकेश पाल, हनीफ ,राम जियावन, विजय बेनवंशी एवं जीता राम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed