फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for reconstruction of Netaji's statue and boundary wall

नेता जी की प्रतिमा और चहारदीवारी की पुनर्निर्माण की मांग

Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for reconstruction of Netaji's statue and boundary wall
खुटहन। पखवाड़ा पूर्व स्थानीय चौराहे पर गोलाकार चहारदीवारी के भीतर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा डंपर के धक्के से चकनाचूर हो गई थी। बाउंड्रीवाल भी ढह गया था। दुर्घटना को 15 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया जा सका। इसे लेकर बाजारवासियों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

उक्त चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके चारों ओर चहारदीवारी बनाया गया था। 11 जुलाई की भोर में गिट्टी लदा एक डंपर बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए प्रतिमा को भी चकनाचूर कर दिया। दुर्घटना में यहां सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। मामले को लेकर उसी दिन कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर तत्काल प्रतिमा लगवाएं जाने की मांग की थी लेकिन पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी चौराहे के मध्य मलवा बिखरा पड़ा है। संतोष मिश्रा, अनिल तिवारी, बृजेश उपाध्याय, शरद मिश्र आदि लोगों सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा और चहारदीवारी का पुन:निमाण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed