फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deepak topped the cross country race

क्रास कंट्री रेस में दीपक रहे अव्वल

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deepak topped the cross country race
जौनपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर ओपन बालक वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन प्रात: 9 से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया गया।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन के बाद क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रॉस कंट्री रेस में दीपक यादव रहे। प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों में दीपक यादव, विकास पाल, सूरज पटेल, श्रेयांश यादव, रामसमुझ पाल, अरविंद यादव शामिल रहे। इसके अलावा, सीनियर पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। स्टेडियम की टीम ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से एक-एक गोल क्रमश: धर्मेंद्र चौहान एवं रोहित चौहान ने किया। उपविजेता टीम की तरफ से एकमात्र गोल अमित कुमार ने किया। निर्णायक के रूप में स्वयं उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार एवं विवेक विश्वकर्मा, जितेंद्र एवं बादल उपस्थित थे। समस्त खिलाडि़यों को पुरस्कार उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा प्रदान किया गया। संचालन सुजीत विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed