फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Decide today

फैसला आज

Sat, 11 Mar 2017 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 11 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Decide today
स्ट्रांग रूम की रखवाली करता जवान। - फोटो : jounpur
जिले के नौ विधानसभा के 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। मतों की गणना के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। कैमरे की निगरानी में मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व उनके एजेंट ही रहेंगे। मतो की गणना के लिए विधानसभावार पंडाल बनाए गए हैं। मतगणना के घंटेभर के अंदर रुझान आने लगेगा।  
विज्ञापन


जिले के नौ विधान सभाओं में 31 लाख 58 हजार 226 मतदाता हैं। जिसमें से 18 लाख 61 हजार 323 मतदाताओं ने 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से चौकिया मंडी परिसर में मतगणना की शुरुआत होगी। घंटे भर बाद ही रूझान मिलना शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों की धड़कने परिणाम को लेकर बढने लगी हैं।
विज्ञापन


अधिकतर प्रत्याशियों ने मतगणना स्थल पर नही जाने का मन बनाया है। उन्होंने सभी चौहद टेबलों पर अपने एजेंटों को तैनात करने के साथ ही सभी के जोड़ के लिए नोडल एजेंट बनाया है। चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखा गया है। मतगणना कराने के लिए विधानसभावार अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं।सभी विधानसभा में मतों की गणना के लिए 684 मतगणना कार्मिक लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए है। मतगणना स्थल पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं जा सकेगा। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed