फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of woman in hospital maternity wards

महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत

Mon, 03 Aug 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 03 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of woman in hospital maternity wards
जिला महिला अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


महिला के पति ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और नर्सों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीटोला निवासी विनोद गौतम की पत्नी रचना देवी गर्भवती थीं। रविवार की भोर में अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग उसे लेकर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन


जहां काफी देर तक महिला चिकित्सक और नर्सों ने उसे अटेंड नहीं किया। परिवार वालों के काफी अनुनय विनय के बाद नर्स ने अपने मन से सूई का नाम लिख कर बाहर से लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति सूई खरीद कर ले आया। नर्स ने जैसे ही सूई लगाया महिला की मौत हो गई। महिला को बच्चा पैदा होने से पहले गर्भ में मर गया।

 इसकी जानकारी जब महिला के मोहल्ले वालों को हुई तो काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला करने लगे।

   सूचना पर एसडीएम और सीओ सिटी, इंस्पेक्टर भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 इस मामले में महिला के पति विनोद गौतम ने अज्ञात डाक्टर और नर्स के खिलाफ  तहरीर दी है। सीएमओ डा. डीके यादव ने कहा कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed