{"_id":"608e3d5a8ebc3e2468655da8","slug":"death-of-a-cyclist-aged-due-to-the-grip-of-a-tractor-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Sun, 02 May 2021 11:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 11:19 AM IST
सार
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जौनपुर के धर्मापुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवां गांव निवासी फौजदार ( 65) किसी कार्यवश साइकिल से आजादनगर बाजार आए थे। बाजार से लौटते समय बकथरी गांव के गेट के पास अचानक आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार से बचने की कोशिश में वह सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा पहुच गए। ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए थाने ले आए। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।