फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of youth found in river under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में मिला युवक का शव

Mon, 01 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in river under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास रविवार की सुबह नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक एक दिन पहले बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गांव निवासी घनश्याम उर्फ गुड्डू (42) पुत्र महाबल शनिवार की शाम पांच बजे घर से जैगहां बाजार जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन तलाश करने लगे। रात में उसका कहीं पता न चलने पर परिजन घर लौट आए। दूसरे दिन सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग एक किमी दूर पानी भरे नाले में ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। शव की पहचान घनश्याम उर्फ गुड्डू निवासी मुस्तफाबाद के रूप में होने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी चोट नहीं लगा था। पत्नी अनारकली और बेटियों रिया (16), प्रिया (13) और श्रेया (10) का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed