फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found in the well of servicing center

Jaunpur News: सर्विसिंग सेंटर के कुएं में मिला युवक का शव

Mon, 09 Dec 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in the well of servicing center
शाहगंज मार्ग के कैराडीह गांव के पास संचालित एक वाहनों की धुलाई सेंटर पर कार्यरत एक युवक की रविवार को सर्विस सेंटर के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खुटहन बाजार निवासी डब्बल (25) पुत्र मोहम्मद अजीज शाहगंज मार्ग के कैराडीह गांव में सुभाष सर्विसिंग सेंटर पर नौकरी करता था। वह वहीं रात में रुकता भी था। रविवार को सुबह सर्विसिंग सेंटर के कुएं में उसका शव उतराया पाया गया। पुलिस युवक के शव को निकलवाकर अस्पताल ले गई। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed