{"_id":"66ff8cde3db02be2e80e60bc","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-shop-his-wife-gone-to-feed-him-everyone-shocked-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फंदे पर लटकता मिला खून से लथपथ युवक, दुकान पर पत्नी गई थी खाना खिलाने; शटर उठाते ही उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फंदे पर लटकता मिला खून से लथपथ युवक, दुकान पर पत्नी गई थी खाना खिलाने; शटर उठाते ही उड़े होश
Fri, 04 Oct 2024 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:06 PM IST
सार
Jaunpur News: दुकान में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फंदे से नीचे उतारने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के जफराबाद नगर पंचायत के मोहल्ला शेखवाड़ा में स्थित हाजी हरमैन की दरगाह के पास बीती रात घर से थोड़ी दूर दुकान में फंदे पर लटकते हुए युवक की लाश मिली। शरीर और कपड़े के खून लगा मिला। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
उक्त मोहल्ला निवासी शमशेर घर के पास स्थित अपने किराने की दुकान में था। पत्नी सोनी बीती रात करीब 11 बजे खाना लेकर दुकान पर गई। दुकान का शटर अंदर से बंद था। बाहर से आवाज लगाने लगी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
संदेह पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। शटर तोड़कर देखे तो दुकान के छत में लगे पंखे से काले गमछे में फांसी पर लटक रहा था। शर्ट में खून लगे हुए थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज राय मौके पर पहुंचे गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शमशेर की दिमागी स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज से कपड़े में लगे खून के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फांसी के फंदे पर लटकने से कभी-कभी नाक की नस फट जाती है, जिससे ब्लीडिंग हो जाता है। पोस्टमार्टम के बाद सही स्थिति तय हो पाएगी। घटना के कुछ समय पहले मोहल्ले में किसी युवक के साथ शमशेर की मारपीट की घटना की चर्चा है। पुलिस ने इस मामले में अनभिग्यता जताई। शमशेर हाजी हरमैन के दरगाह में मुतवल्ली के रूप में सेवा करता था।