फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a youth found on the noose, accused of murder

फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 19 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the noose, accused of murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी युवक का शव रविवार को सुबह घर के पास स्थित शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी अवधेश (35) पुत्र कल्पू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक छप्पर में रहता था। घर पर ही पति -पत्नी सिलाई करके आजीविका चलाते थे। अवधेश की पत्नी ज्ञानी देवी तीन दिन पहले अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के खरचनपुर गांव चली गई थी। रविवार को सुबह छप्पर के पास में ही स्थित एक शीशम के पेड़ से फंदे में लटकता अवधेश का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई प्रवेश ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रवेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने चार साल पहले उनकी जमीन को गिरवी रखी थी। उस पर पेड़-पौधे भी लगा दिये थे। अब पैसा लौटाने पर भी वे जमीन नहीं छोड़ रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने पैसा वापस कराकर जमीन वापस करा दी लेकिन गिरवी रखने वाले अक्सर धमकी देते थे। शनिवार की शाम बड़े भाई अवधेश अपने छप्पर में खाना बना रहे थे। उसी वक्त तीन लोग पहुंचे और अवधेश की पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। रविवार की सुबह छप्पर के बगल में ही स्थित शीशम के पेड़ पर अवधेश का शव फंदे पर लटकता पाया गया। एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई प्रवेश की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी पंकज यादव, मनोज मौर्या और पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed