फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man found lying face down in suspicious condition

संदिग्ध हाल में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying face down in suspicious condition
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा चक लक्ष्मणपुर गांव निवासी 24 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर से दूर एक बगीचे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में गए ग्रामीणों को औंधे मुंह एक शव पड़ा हुआ दिखा। इसपर ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीधा करवाया तो उसकी पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा चक लक्ष्मणपुर गांव निवासी वहीद(24) के तौर पर हुई। उसका मुंह सूजा हुआ था और खून निकला हुआ था। एसएसआई रमाशंकर पांडेय ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की मां प्रतिमा के मुताबिक उसके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यदि परिवार के लोग कोई तहरीर देते हैं तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed