फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body hanging on the noose of a missing youth for four days

चार दिन से लापता युवक की फंदे पर लटकली मिली लाश

Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body hanging on the noose of a missing youth for four days
बदलापुर थाना क्षेत्र में ग्राम रूपचंदपुर के जंगल में शनिवार को चार दिनों से लापता युवक की पेड़ से लटकती लाश पाई गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

रुपचंदपुर गांव निवासी हरिनारायण सिंह उर्फ नन्हकू सिंह का बेटा ऋषम (20) मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं था। शनिवार को दोपहर में गांव से सटे जंगल में लकड़ी काटने गए लोग दुर्गंध महसूस होने पर उस ओर गए तो वहां सिंधोर के पेड़ के सहारे बंधे फंदे पर युवक की लाश लटकती दिखी। शव की पहचान ऋषभ के रुप में हुई। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed