{"_id":"656a23ad6a2159b7240e446f","slug":"darshan-of-ramlala-will-be-a-golden-moment-after-the-consecration-of-the-idol-in-the-temple-arun-govil-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-9007-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का दर्शन होगा सुनहरा पल : अरुण गोविल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का दर्शन होगा सुनहरा पल : अरुण गोविल
विज्ञापन
जौनपुर। रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक रामायण के मुख्य किरदार राम की भूमिका निभाने अरूण गोविल शुक्रवार जौनपुर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होना एक ऐसा पर्व है जो सबके जीवन में आने वाला है। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि यह पल हमारी जिंदगी में आ रहा है। इसके लिए न जाने कितने सालों से जद्दोजहद चली आ रही थी, अब आकर यह पूर्ण हुई। इससे ज्यादा पवित्र पल कोई नहीं होगा। जब हमारी आंखों के सामने मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और हम लोग रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। यह सुनहरा पल होगा।
उन्होंने देशवासियों के लिए संदेश दिया कि रामजी ने जो संस्कार हमें दिए हैं, रामायण में जो पढ़ा व देखा है उसको अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। यह सिर्फ पढ़ने व मनोरंजन करने की वस्तु नहीं है उसे अपने जीवन में उतार लें तो सबका जीवन सुखमय व शांतिपूर्ण हो जाएगा। उनको लोग भगवान राम के रूप में देखते है इस पर उन्होंने कहा कि यह प्यार, आदर, सम्मान, स्नेह किसी भी इंसान को मिलता है तो इससे बढि़या और क्या हो सकता है।
इसके बाद देरशाम बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंची तो उन्होंने गदर-थ्री व अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा की। कहा कि जौनपुर ऐतिहासिक शहर है। यहां आने की बात पर खुशी जतायीं।