बदलापुर। गणेशराम इंटर कॉलेज बटाऊबीर में मंगलवार को 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें बदलापुर तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में बदलापुर तहसील ने जीत दर्ज किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बदलापुर तहसील विजेता व सदर तहसील उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में सदर तहसील विजेता और बदलापुर तहसील उपविजेता बना। अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में भी बदलापुर तहसील विजेता रहा, जबकि शाहगंज तहसील उपविजेता बना। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक महंतराज यादव ने फीता काटकर किया। पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया।
इस दौरान सुरेश यादव, सूर् य प्रकाश सिंह, रवि यादव, संतोष पटेल, बाबूलाल सोनकर, यशवंत राय, धीरज कुमार सिंह आदि रहे।