फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cultural talent hunt organized

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का हुआ आयोजन

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural talent hunt organized
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तर पर सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला सूचना अधिकारी के देख-रेख में किया गया है, जिसमें जिले के 26 मण्डली दलों द्वारा विभिन्न विधाओं पर प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि आप सभी सर्वश्रेष्ठ है इस प्रतियोगिता में बिना परिणाम का अपना शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। कहा कि शासन की मंशा है कि हमारी प्राचीन लोक विद्या गायन, वादन को भारत सहित विश्व में एक नई पहचान मिले। इस दौरान कलाकारों में लोकगीत, विरहा पार्टी विजय बहादुर यादव, भोजपुरी लोकगीत विरहा अब्दुल रसीद, सोनिया उपाध्याय एंड पार्टी सोनिया उपाध्याय, सोनम सरोज एंड पार्टी, सोनम सरोज, लोकगीत विरहा पार्टी अशोक कुमार, भजन लोकगीत एवं गजल दीपक पाठक, विपुल चौबे एंड ग्रुप विपुल चौबे, विरहा लोकगीत योगेंद्रनाथ चौबे, भजन कीर्तन राहुल पाठक, लोकगीत विरहा राम स्वारथ यादव, विरहा लोकगीत पार्टी जगदीश यादव, भजन लोकगीत योगेन्द्र यादव, लोकगीत विरहा पार्टी सुभाष चन्द्र यादव, लोकगीत विरहा शेषन लाल सरोज, देवी गीत लोकगीत गायन विवेक मिश्रा, भोजपुरी लोकगीत एवं विरहा राम जियावन, गुड्डू लोकगीत एवं विरहा पार्टी अशोक कुमार यादव, लोकगीत विरहा पार्टी मनीष यादव, लोकगीत विरहा पार्टी सुरेश चन्द्र यादव, लोक गायन पचरा, सोहर,कजरी अभिषेक मंयक, बिरहा लोकगीत समरजीत यादव, ललित कला नवीन कुमार विश्वकर्मा, लोकगीत विरहा राममिलन यादव, लोक गीत सुनील यादव, लोकगीत नरेन्द्र यादव, कजरी अर्पित सिंह ने किया। राहुल पाठक द्वारा भजन ऐसी लागी लगन’’ गीत प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी कलाकारों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया है। जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज आयोजन के निर्णायक मण्डल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रतिभा खोज, सदस्य विश्नोई संगीत विभागाध्यक्ष, टीडी डिग्री कालेज ज्योति श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक टीडी कालेज संगीत विभाग, बीबी सिंह, जिला विकास अधिकारी, मीनाक्षी यादव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर अनवीश यादव, सुमित सिंह, अतुल शुक्ला, शशिकान्त यादव, पवन कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed