{"_id":"6aca943966d93b35c50dee30","slug":"sp-members-paid-tribute-on-mulayam-singh-yadavs-death-anniversary-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-164649-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाजनों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाजनों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपा कार्यकर्ता
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सपाजनों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों, विचारों तथा सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के हक व अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू और शर्मिला रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।