{"_id":"61d492e47d214048227a2628","slug":"crpf-jawan-dies-in-srinagar-body-will-arrive-today-jaunpur-news-vns6317696197","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान का निधन, आज आएगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान का निधन, आज आएगा पार्थिव शरीर
विज्ञापन
सिंगरामऊ। श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ के जवान सुरेश यादव के निधन से बर्रैया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों के मुताबिक पार्थिव शरीर बुधवार को आएगा।
बरैया गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सुरेश कुमार यादव (45) का श्रीनगर में सोमवार को निधन हो गया था। वह सीआरपीएफ की 49 वीं बटालियन कंपनी में तैनात थे। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 6 बजे मंजू देवी के पास फोन आया कि उनके पति सुरेश कुमार यादव का निधन हो गया। सूचना मिलते ही घर पर लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजन अब पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।
दोपहर में हुई थी बात
सिंगरामऊ। सीआरपीएफ के जवान सुरेश कुमार यादव का बड़ा बेटा सूरज रो-रोकर बेहाल है। उसके अनुसार, सोमवार को दोपहर उनके पिता ने उनकी मां से फोन पर बात की थी। सूरज के अनुसार, वह प्रतापगढ़ गया था। पिता उससे बात करना चाहते थे। शाम को वह घर लौटा तो लोग रो रहे थे। सुरेश कुमार के दो बेटे सूरज, नीरज हैं। एक पुत्री ज्योति है, जिसकी शादी हो गई है। सूरज के मुताबिक 10 दिसंबर को उसके पिता श्रीनगर ड्यूटी के लिए गए थे।