फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of patients increased in district hospital, treatment was difficult

जिला अस्पताल में बढी मरीजों की भीड़, मुश्किल से मिला इलाज

Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in district hospital, treatment was difficult
जौनपुर। होली के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को इलाज के लिए मरीजों का रेला उमड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों को इलाज मिला। मरीजों की भीड़ इतनी थी कि किसी तरह डाक्टर से मिल सके। मरीजों की भीड़ के सामने डाक्टर बेबस दिखे। ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक निर्धारित है, लेकिन 1.45 बजे तक ओपीडी चली। इसके बाद भी अस्पताल पहुंचे सभी लोगों को इलाज नहीं मिला। सौ से अधिक मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। सोमवार को ओपीडी में कुल 1345 लोगों का इलाज हुआ। कई मरीज तो व्यवस्था और सरकारी तंत्र को कोसते हुए घर वापस लौट गए। फिजिशियन, चेस्ट विभाग और हड्डी रोग विभाग में मरीजों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पर्ची कटाने के लिए सुबह आठ बजे से ही काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर में 1.45 बजे तक मरीजों को देखने के बाद भी मरीज सौ से अधिक मरीज दिखाने के लिए बचे थे, जिन्हें अगले दिन बुलाया गया। एक्स-रे से लेकर पैथोलाजी तक मरीजों की भीड़ लगी रही। कहीं परिजन मरीजों को स्ट्रेचर से लेकर भर्ती कराने की लिए दौड रहे थे तो कहीं इमरजेंसी में लोग घायलों की इलाज कराने में परेशान थे। सोमवार को करीब दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। एक्सरे कक्ष से लेकर पैथालाजी तक मरीजों की भीड़ रही। 1.45 के बाद मरीजों को यह कहना पड़ा कि अब पर्ची नहीं कटेगी, कल आइएगा। जिला अस्पताल में सोमवार और शनिवार को दबाव अधिक रहता है। इस सीजन में पहली बार सोमवार को 1345 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में आए बदलाव के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी बढ़ी है। ओपीडी में बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्ज, सिर दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। सोमवार को 1345 लोगों का इलाज हुआ। - डा. एके शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed