फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   women jump in the well

बच्चे के साथ कुएं में कूदी महिला की मौत 

Tue, 19 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को पति से अनबन होने से क्षुब्ध विवाहिता अपने दुधमुंहे बच्चे संग कुए मे कूद गई। महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


गोपालपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कन्नौजिया दिल्ली रहता है। वह कुछ दिन से घर आया है सोमवार की सुबह अचानक उसकी पत्नी नीलम (23) अपने पुत्र अखिलेश डेढ साल को लेकर घर से 200 मीटर दूर स्थित कुएं के पास गई और बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह देख गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। महिला की मौत हो चुकी थी जबकि बच्चा घायल हो गया। पूरे गांव में हल्ला मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्रधान कमला शंकर सरोज व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव भी मौके पर  पहुंच गये परिजनों ने मायके वालो को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता सवंसा प्रतापगढ निवासी राम नेवाज ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 3 जून 2013 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed