फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two women kidnapers arrested

नवजात के अपहरण में दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रसूता के नवजात को दो महिलाएं धोखे से उठा ले गईं। बच्चे के अपहरण से गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


डाग स्क्वायड भी मंगाया गया, लेकिन कोई खास सुराग नही मिल सका। शाम को किसी ने सूचना दी कि कोपा गांव में एक महिला बच्चे को ले जाते देखी गई है। इस सूचना पर पुलिस ने महिला के घर की तलाशी ती तो बच्चा मिल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हटवा निवासी मुकेश यादव की पत्नी संगीता देवी (26) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में परिवार वालों ने भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह संगीता ने  बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उसका दूसरा बच्चा था। बुधवार की सुबह दस बजे एक महिला पहुंची और उसने गमछे में बच्चे को यह कहकर उठा लिया कि उसको टीका लगाना है। पीछे से संगीता की जेठानी भी गई, लेकिन उसे झांसा देकर महिला बच्चे  को लेकर फरार हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही संगीता के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सीएमओ डा. रवींद्र कुमार भी पहुंच गए। उधर, चंदवक पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 


इसी दौरान सूचना मिली कि कोपा गांव में एक महिला नवजात को लेकर आई है। पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ दबिश दी तो अपहरण कर छिपाया गया बच्चा मिल गया। बच्चे को देख संगीता पत्नी मुकेश ने पहचान की।

पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed