फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three of a family killed, two injured

 एक ही परिवार के तीन की मौत, दो घायल

Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three of a family killed, two injured
मुंगराबादशाहपुर में सड़क हादसे में एक परिवार से तीन लोगों की मौत के बाद रोते परिवार के लोग। 
 मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर इटहरा गांव में बुधवार की रात बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुस गई। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस दो शवों को थाने उठा ले गई, लेकिन तीसरे शव को लाने की कोशिश की तो गुरुवार की भोर में पांच बजे ग्रामीणों से उसकी झड़प हो गई। ग्रामीणों ने शव कमरे में रख दिया अन्य दोनों शव वापस लाने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

 

करीब आठ बजे अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने शव लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही की बाइक फूंक दी। दुर्घटना करने वाली बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दो बार और पथराव किया। एसपी के के आश्वासन पर करीब ढाई बजे जाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार की रात सुखलाल के परिवार के सदस्य घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे। करीब ढाई बजे प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर टीनशेड में घुस गई और इसमें सोए लोगों को चपेट में लेते हुए आगे जाकर पलट गई।

 

हादसे में विजय लक्ष्मी (45) पत्नी सुखलाल, चिंकू (14) पुत्री सुखलाल और भतीजा राजकुमार सरोज (22) की मौत हो गई। जबकि रिंकी (15) पुत्री सुखलाल और लालजी (50) पुत्र भगेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गधर, बोलेरो का चालक फरार हो गया।
 

 सूचना पर पहुंची पुलिस लगभग साढ़े चार बजे दो शव थाने उठा ले गई। साढ़े पांच बजे जब तीसरा शव लाने के लिए पुलिस पहुंची तो बहुत से ग्रामीण जुट गए थे और उन लोगों ने शव ले जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने शव एक कमरे में रखकर अन्य दोनों शव मौके पर लाने की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया।
 

करीब आठ बजे अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही की बाइक में आग लगा दी। बोलेरो भी तोड़ दी। इस पर पुलिस कर्मी और अधिकारी भाग खड़े हुए।
 

साढ़े नौ बजे के लगभग पुलिस फिर पहुंची। ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया, लेकिन इस बार पुलिस भागी नहीं, बल्कि थोड़ा पीछे हट गई। लगभग 12 बजे एसपी पहुंचे तो फोर्स फिर आगे बढ़ी, इसपर ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया।
 

एसपी रोहन पी कनय ने मृतकों के घर वालों को कृषक बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्य मंत्री राहत कोष से भी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसी तरह करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और पुलिस ने शव कब्जे में लिया।


 

 इटहरा गांव निवासी सुखलाल की मां रामकली दिल्ली में थीं। गुरुवार को जैसे ही उन्हें खबर मिली कि हादसे में परिवार के तीन लोगों की जान चली गई है तो वह यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इसके चलते रामकली की भी दिल्ली में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed