{"_id":"594c1a9c4f1c1b77398b4681","slug":"theft-breaks-more-than-three-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिजोरी तोड़ तीन लाख से अधिक की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिजोरी तोड़ तीन लाख से अधिक की चोरी
jaunpur
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित वन इंडिया फैमिली मार्ट में बुधवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर तिजोरी तोड़कर 3.65 रुपये नगद और करीब 15 हजार रुपये मूल्ये के कपड़े चुरा लिए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो मैनेजर विवेक पांडेय ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
वन इंडिया फैमिली मार्ट के मैनेजर विवेक पांडेय और स्टाफ गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मार्ट पर पहुंचे और शटर का ताला खोलकर अंदर घुसे तो आश्चर्य चकित रहे गए। मार्ट में काफी कपड़े बिखरे थे और एक ओर तिजोरी टूटी पड़ी थी। मैनेजर ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तो क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की पड़ताल की।
पुलिस की जांच में पता चला कि चोर बगल के एक निर्माणाधीन मकान की छत से बांस के सहारे मार्ट की छत पर पहुंचे और वहां से दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने बड़े ही आराम से तिजोरी तोड़ी और उसमें रखा 3.65 रुपये नगद व करीब 15 हजार रुपये मूल्य के कपड़े लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी की इस घटना का कोई दृश्य सीसीटीवी कैमरे में भी कैद नहीं हो सका है। मैनेजर ने बताया कि बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे वह अपने स्टाफ के साथ शटर बंद करके चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब शटर का ताला खोलकर अंदर घुसे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना में मार्ट प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई।
कैश रखे जाने की व्यवस्था में खासी कमियां देखने को मिली। मार्ट में जिस कमरे में तिजोरी रखी गयी है उसके दरवाजे के ऊपर लगा रोशनदान जाली विहीन है। कमरे में लगा ताला बेहद कमजोर साबित हुआ। मार्ट के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब पड़ा था। जिसके चलते वारदात का पता नहीं चला।