फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The self-immolation youth

युवक ने किया आत्मदाह

Mon, 14 Dec 2015 12:35 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 14 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The self-immolation youth
थाना क्षेत्र के चौकिया गांव में अपनी ससुराल आए युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली।  वह पत्नी की विदाई कराने आया था। पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो आटो रिक्शा की टंकी से पेट्रोल निकाल कर शरीर
विज्ञापन


 पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मीर खां कुआं मोहल्ला निवासी फिरोज अहमद (30) आटो रिक्शा चलाता था। वह रविवार को पत्नी आयशा
विज्ञापन


की विदाई कराने के लिए आटो रिक्शा लेकर अपनी ससुराल खेतासराय थाना क्षेत्र के चौकियां गांव आया था। आयशा अपनी बहन के प्रसव के बाद उसकी देखभाल करने के लिए मायके आई थी। आयशा का कहना है कि उसने पति से कहा था कि
विज्ञापन
विज्ञापन


 छोटी बहन का प्रसव आपरेशन से हुआ है। उसकी देखभाल के लिए वह अभी एक सप्ताह तक और रुकना चाहती है। इसी बात से नाराज होकर फिरोज घर से निकल गया। घर से तकरीबन 100 मीटर दूरी पर उसने आटो रिक्शा की टंकी से

पेट्रोल निकाला और उसे शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। आग का गोला बनकर वह चिल्लाने लगा तो गांव के लोग दौड़ कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। उसे लेकर अस्पताल जाने की तैयारी हो रही थी तभी उसने दम


तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरोज दो बच्चों का पिता था। उसकी बड़ी बेटी आरेफा चार साल की और बेटा फैसल दो साल का है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed