फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a youth was found in the river Gomti Alight

गोमती नदी में उतराया मिला युवक का शव

Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth was found in the river Gomti Alight
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार की सुबह से घर से लापता बक्शा थाना क्षेत्र के धीराजपुर निवासी युवक राजेश चौहान का मंगलवार को खरौना गांव के पास गोमती नदी में शव पाया गया। उसके कान और नाक से खून निकल रहा था। परिवार वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के धीराजपुर गांव निवासी राजेश चौहान सोमवार को गोमती नदी में नहाने के लिए गया था। उसके साथ गांव के कुछ और भी युवक नहाने के लिए गए थे। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
विज्ञापन


लोगों ने उसकी खोजबीन की। नदी में भी तलाश की गई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। मंगलवार को घर से करीब आठ सौ मीटर दूर खरौना गांव के पास गोमती नदी में राजेश का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव निकाले जाते समय उसके कान और नाक से खून निकल रहा था। मृतक के भाई मुनीब चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर में परिवार वालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वैसे तो युवक की मौत नदी में डूबने से ही होना लगता है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। कहा  कि तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed