{"_id":"356d5ba4b0f7f0fde6c4a74ea0fc98c5","slug":"saraf-s-shop-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दूकान में लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की दूकान में लूट
जौनपुर ब्यूराे
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोह बाजार मे रविवार की रात छह की संख्या में आए बदमाशों ने ज्वेलरी और कपड़े की दूकान में लूटपाट कर नगदी समेत एक लाख से अधिक का सामान ले गए। विरोध करने पर दो लोगों की पिटाई कर दी और दहशत फैलाने के
लिए हवाई फायरिंग की। जवाब में एक सराफा कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की तो बदमाश नकदी. जेवरात और कपड़े समेट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। बाजार निवासी फूलचंद गुप्ता की
निगोह बाजार में ज्वेलरी, कपड़ा और बरतन की दूकान है। दूकान के पास में ही उनका आवास भी है। रात करीब दो बजे छह की संख्या में आए बदमाश शटर चांड़ कर अंदर घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। तीन बदमाश असलहा लेकर बाहर खड़े
विज्ञापन
थे। दूकान के अंदर रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे गहने समेट लिए और कीमती कपड़ों का गठ्ठर बनाकर जैसे ही बाहर निकले तभी शोर सुनकर पड़ोस के रमाशंकर, हरिशंकर बाहर निकल आए। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो दोनों
की पिटाई कर तमंचे के बलपर चुप रहने की धमकी दी। तब तक शोर सुनकर आस पास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सराफा कारोबारी सुजीत सेठ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से
फायरिंग शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाश सामान समेट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ नागेन्द्र सिंह घटना स्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस ने मौके से 315 बोर का
तीन खोखा भी बरामद किया। हालांकि पुलिस मौके से खोखा बरामद होने की बात से इनकार कर रही है। एसओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मौके से बदमाश सामान नहीं ले जा सके हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।