फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RPF beat the train driver

आरपीएफ ने ट्रेन चालक को पीटा

Wed, 16 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
RPF beat the train driver
जौनपुर के शाहगंज स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ जवान द्वारा ट्रेन चालक की पिटाई के बाद खड़ी गोदान एक्सप्रेस और ट्रैक पर खड़े यात्री। अमर उजाला
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जा रही गोदान एक्सप्रेस के चालक की आरपीएफ के जवानों ने मंगलवार को दोपहर स्टेशन पर पिटाई कर दी। घायल चालक ने ट्रेन को आगे ले जाने से इंकार कर दिया। चालक की पिटाई के विरोध में यात्रियों ने भी काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन


घायल चालक को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन घंटे तक गोदान एक्सप्रेस के स्टेशन पर खड़ी रहने से तीन अन्य ट्रेनें भी विलंबित रहीं। उधर, डीआरएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के चालक आरके वर्मा गोरखपुर से ट्रेन लेकर चले थे। दोपहर 12 बजे ट्रेन शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हुई। रनिंग रूम से दूसरे चालक गाजीपुर निवासी गुड्डू गौड़ प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। तभी स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग शुरू हो गई। चेकिंग के दौरान ही जौनपुर आरपीएफ के जवान ने गुड्डू को कुछ कहा जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरपीएफ जवानों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। खबर लगी तो रनिंग रूम में मौजूद चालक जवान की इस हरकत पर नाराज हो उठे और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने लगे। मजिस्ट्रेट पवन कुमार शुक्ल ने समझा बुझाकर चालकों को शांत कराया। इस दौरान गोदान एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही।

उधर घायल चालक की हालत बिगड़ने पर जीआरपी के जवानों ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद जौनपुर से चालक जेपी यादव को बुलाया गया। जो करीब तीन घंटे के विलंब से अपराह्न तीन बजे गोदान एक्सप्रेस को लेकर आगे रवाना हुए।


इस बीच शाहगंज से होकर गुजरने वाली मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस एक से डेढ़ घंटा विलंब से रवाना हो सकीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed