{"_id":"57605d924f1c1bc61011bd79","slug":"recently-scorched-unsolved-death-of-two-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में झुलसने से दो विवाहिताओं की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में झुलसने से दो विवाहिताओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला, ऊना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो थाना क्षेत्रों में अबूझहाल में झुलस जाने से दो विवाहिताओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव में साल भर पहले मनोज यादव की पूजा देवी (20) से शादी हुई थी। अभी दस दिन पहले पूजा ससुराल आई थी। मनोज का कहना है कि वह नहाने के लिए ट्यूबवेल पर गए थे। उसी दौरान पूजा कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर आग लगा लिया। आस पास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूजा का मायका सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में था। वह गिरिजाशंकर यादव की बेटी थी। सूचना पर एसओ विजय बहादुर सिंह व तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ गांव के इन्द्रेश दुबे की शादी तीन वर्ष पूर्व मड़ियाहुं थाना के कुलेहरा गांव निवासी गुलाब पाण्डेय की पुत्री प्रीती के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह प्रीती दुबे (22) चाय बना रही थी। अचानक आग की चपेट मे आ गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। उसका पति मुम्बई रहता है। उसको बच्चे नहीं थे। परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी।
विज्ञापन
मृतका के पिता गुलाब पाण्डेय कोलकाता रहते है। प्रीती के बड़े पिता रमेश पाण्डेय ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया की है उसकी भतीजी को ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मार डाला है। सूचना मिलने पर सीओ हितेनद्र कृष्ण मौके पर पहुंच गये। कि अभी तहरीर नहीं दी गई है।