फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mclishhr Lutkand uncovered

मछलीशहर लूटकांड का पर्दाफाश

Mon, 04 May 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 04 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mclishhr Lutkand uncovered
मछलीशहर में 30 अप्रैल को हुई इलाहाबाद के व्यवसायी से 7.89 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनके पास से पुलिस ने लूट के दो लाख पांच हजार रुपये भी बरामद  किए हैं। लूट का मुख्य साजिशकर्ता व्यवसायी का चालक ही निकला। बदमाशों ने लूट के रुपये के बंटवारे के विवाद में एक साथी की हत्या कर महाराजगंज थाना क्षेत्र में

 फेंक दिया था। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश की शिनाख्त सुल्तानपुर जिले के पुरैना गांव निवासी संजय सिंह के रूप में की गई। वह सुल्तानपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन


ग्रीन बर्ड पब्लिकेशन प्रा.लि. इलाहाबाद के पार्टनर लाउड रोड जार्जटाउन निवासी पीयूष रंजन अग्रवाल 30 अप्रैैल को वसूली कर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाकोपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन


सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और रुपये से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए थे। एसपी भारत सिंहयादव के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलास की मदद से लुटेरों तक पहुंच गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में एक प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि कौशांबी जिले के पोखराज थाना क्षेत्र के टीकाडीह गांव निवासी करन पांडेय (25) व्यवसायी के फर्म में ड्राइवर  था।

एक माह पहले ही उसने लूट की योजना बनानी शुरू कर दी थी। जिस दिन व्यवसायी को वसूली के लिए जाना हुआ तो उसने साजिश के तहत अपने बहनोई संतलाल तिवारी निवासी तिलौरा चित्रकूट को चालक के तौर पर भेज दिया।

इधर पहले से ही वह लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपने जिले के श्यामकरन सिंह निवासी दियांवा कौशांबी के माध्यम से प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले के शातिर लुटेरों की टीम से सांठगांठ कर ली थी।

व्यवसायी वसूली पर निकला तो वह अपने बहनोई चालक से फोन पर लोकेशन लेता रहा। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश बाइक से मछलीशहर पहुंच गए। खाकोपुर के पास गाड़ी को ओवरटेक किया तो चालक ने गाड़ी रोक दिया।

बदमाशों ने तमंचा सटाकर व्यवसायी से रुपये लूट लिए। उस वक्त करन पांडेय भी मछलीशहर में ही मौजूद था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक स्कूल में रुक गए।


रात में महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव के पास पहुंचे जहां रुपयों के बटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद में सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी संजय सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed