{"_id":"59403977866419885d8b4863","slug":"looted-90-thousand-from-two-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों से हुई 90 हजार की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यापारियों से हुई 90 हजार की लूट
jaunpur
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाना क्षेत्र के संभलगंज के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी व्यवसायी कोे असलहे के बल पर आतंकित कर 55 हजार रुपये लूट लिए। जबकि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव के निकट बाइक सवार बदमशों ने एक डिलेवरी वैन के चालक से 35 हजार रूपये लूट लिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के बांगरकला गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता सब्जी का कारोबार करता है। वह मंगलवार को सुबह टाटा मैजिक गाड़ी से सब्जी की खरीददारी करने जौनपुर सब्जी मंडी जा रहा था। बदलापुर थाना क्षेत्र के सम्भलगंज गांव के पास पेट्रेल पंप के निकट पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो बदमाशो ने असलहा दिखाकर गाड़ी रोक लिया। और उसमें सवार सब्जी व्यवसायी के पास से 54500 रुपये लूट लिया।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी सुजीत कुमार शहर के एक किराना व्यवसायी के यहां डिलेवरी वैन चलाता है। सोमवार की रात वह माल की डिलेवरी कर मल्हनी की तरफ से जौनपुर आ रहा था।
जेठपुरा गांव के निकट पहुंचा था तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे असलहे के बल पर रोक लिया। उसके पास से वसूली का 35 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिया और फरार हो गए।
वहीं, सूचना पर रात में ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कहा कि ज्लद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।